चुनावी राजनीति छोड़ रहा हूं: कर्नाटक चुनाव न लड़ने का एलान कर बीजेपी विधायक ईश्वरप्पा
कर्नाटक के पूर्व मंत्री व बीजेपी विधायक के.एस. ईश्वरप्पा ने मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा को पत्र लिखकर बताया कि वह आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। राज्य की शिवमोगा विधानसभा सीट से विधायक ईश्वरप्पा ने अपने पत्र में लिखा, "मैं चुनावी राजनीति छोड़ रहा हूं।" गौरतलब है कि राज्य में 10 मई को मतदान होगा।
read more at NewsBytes हिन्दी


