Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में एफआईआर दर्ज करने में देरी होने पर एसएचओ के खिलाफ दर्ज किया गया केस

short by शिव / on Thursday, 7 December, 2023
कानपुर (उत्तर प्रदेश) में एफआईआर दर्ज करने में कथित देरी को लेकर छावनी थाने के प्रभारी अधिकारी (एसएचओ) के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। दरअसल, बीते अगस्त में एक शख्स की कार चोरी हुई थी और पुलिस के कार्रवाई न करने के बाद कोर्ट ने इसकी एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था लेकिन तब भी एफआईआर दर्ज नहीं हुई।