Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में कल भी हो सकती है बारिश, कुछ ज़िलों के लिए जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

short by Anuj / on Thursday, 19 March, 2026
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 20 मार्च के लिए उत्तर प्रदेश के कई ज़िलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में बिजली गिरने, 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने और ओलावृष्टि का अनुमान जताया गया है। लखनऊ, कानपुर, मेरठ, मुरादाबाद, गाज़ियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है।