Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भोजपुरी ऐक्ट्रेस अंजना सिंह की मौत की उड़ी अफवाह, पोस्ट शेयर कर तोड़ी चुप्पी

short by चंद्रमणि झा / on Sunday, 18 January, 2026
भोजपुरी की जानी-मानी ऐक्ट्रेस अंजना सिंह की मौत की अफवाह सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। कुछ लोगों ने उनकी सड़क हादसे में मौत की झूठी खबरें फैलाई। इसके बाद अंजना ने खुद पोस्ट शेयर कर फैन्स को जानकारी दी कि वह पूरी तरह सुरक्षित हैं। ऐक्ट्रेस व उनकी टीम ने लोगों से अफवाह न फैलाने की अपील की।