Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

शादी से बचने के लिए 5 साल पहले बिहार से भागी लड़की बनी दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Wednesday, 18 January, 2023
मुज़फ्फरपुर (बिहार) से जून 2018 में 16-साल की उम्र में शादी से बचने के लिए भागी एक लड़की अब दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल बन गई है। दरअसल, लड़की के घरवालों ने उसके जाने के बाद अपहरण का केस दर्ज करवाया था जिसके बाद स्थानीय थाने के वर्तमान एसएचओ द्वारा पुराने मामलों का जायज़ा लेने के दौरान मामले का खुलासा हुआ।