असम के सीएम हिमंत बिस्वा ने धान की कटाई कर रहीं महिलाओं के साथ खेत में खाया खाना
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कैबिनेट मंत्रियों के साथ शुक्रवार को गोलाघाट ज़िले में धान के खेत में काम कर रहीं महिलाओं के साथ खाना खाया। उन्होंने कहा, "धान की कटाई कर रहीं महिलाओं से बातचीत और उनके साथ लंच करना प्रेरणादायक रहा।" बकौल सरमा, हमारी महिलाएं परिवार ही नहीं बल्कि अर्थव्यवस्था में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
read more at The Print


