76% अप्रूवल रेटिंग के साथ लोकप्रिय वैश्विक नेताओं की सूची में शीर्ष पर हैं पीएम मोदी: सर्वे
'मॉर्निंग कंसल्ट' के सर्वे के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76% अप्रूवल रेटिंग के साथ दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय वैश्विक नेताओं की सूची में शीर्ष पर हैं। उनके बाद मेक्सिकन राष्ट्रपति आंद्रेस मैनुअल लोपेज़ ओब्रादोर (66%), स्विट्ज़रलैंड के राष्ट्रपति अलेन बर्से (58%), ब्राज़ील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला डी सिल्वा (49%) और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी एल्बानीज़ी (47%) का स्थान है।
read more at हिन्दुस्तान


