Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कांग्रेस नाटक करके न्यायपालिका को डरा रही है: राहुल की सज़ा के खिलाफ अपील पर रिजिजू

short by अनुज श्रीवास्तव / on Monday, 3 April, 2023
मानहानि केस में मिली सज़ा को राहुल गांधी द्वारा सूरत के कोर्ट में चुनौती देने के फैसले पर केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे अदालत पर दबाव बनाने की बचकानी कोशिश बताया है। कोर्ट के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एकत्रित होने पर रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस नाटक करके न्यायपालिका को डरा-धमका रही है।