Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

इज़रायली सैनिकों ने चेहरे पर गोली मारकर की अल जज़ीरा की पत्रकार की हत्या: कतर के मंत्री

short by shashank mishra / on Wednesday, 11 May, 2022
अल जज़ीरा ने बताया है कि वेस्ट बैंक में जेनिन शरणार्थी शिविर में छापेमारी की कवरेज के दौरान इज़रायली सैनिकों ने उनकी पत्रकार शिरीन अबू अक्लेह की गोली मारकर हत्या कर दी। बकौल अल जज़ीरा, इज़रायली सैनिकों ने 51-वर्षीय अक्लेह को 'जानबूझकर' गोली मारी। कतर के सहायक विदेश मंत्री लोलवाह अल-खातेर के मुताबिक, अक्लेह के 'चेहरे पर' गोली मारी गई।