Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बुरा लगता है कि क्रिकेट को इतनी तवज्जोह मिलती है: भारतीय शटलर साइना नेहवाल

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Friday, 12 July, 2024
ओलंपिक में कांस्य पदक जीत चुकीं भारतीय शटलर साइना नेहवाल ने कहा है, "कभी-कभी मुझे बुरा लगता है कि (दूसरे खेलों की तुलना में) क्रिकेट को इतनी तवज्जोह दी जाती है।" उन्होंने कहा, "मुझे क्रिकेट पसंद है लेकिन आपको उतनी ही अहमियत दूसरे खेलों को भी देनी चाहिए...इसके बिना हम चीन को पछाड़कर 60 ओलंपिक पदक कैसे जीत पाएंगे?"