धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के लिए पीटती है पत्नी व दोस्तों से भी पिटवाती है: यूपी का शख्स
गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) में एक शख्स ने थाने में शिकायत करते हुए बताया है कि उसकी पत्नी उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव डाल रही है। उसने बताया कि इसका विरोध करने पर पत्नी उसकी पिटाई करती है और अपने दोस्तों से भी पिटवाती है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्ट्या यह मामला पति-पत्नी के विवाद का लग रहा है।
read more at हिन्दुस्तान


