अमेरिका में मंच पर गिर गए राष्ट्रपति बाइडन, सामने आया वीडियो
कोलोराडो में यूएस एयरफोर्स अकैडमी के ग्रैजुएशन समारोह में डिप्लोमा सौंपने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन मंच पर गिर गए। वाइट हाउस ने कहा कि 80-वर्षीय बाइडन का पैर एक सैंडबैग (बोरे) में फंस गया था और उन्हें कोई चोट नहीं लगी है। सामने आए वीडियो में उठने के बाद बाइडन बोरे की तरफ इशारा करते दिख रहे हैं।
read more at ABP न्यूज़


