क्यों आज ही के दिन मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस?
हर साल 21 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया जाता है जिसका उद्देश्य विभिन्न भाषाओं का विकास और उनकी विविधता को बढ़ावा देना है। दरअसल, 21 फरवरी 1952 को तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) में बांग्ला भाषा आंदोलन के दौरान मारे गए छात्रों की याद में यूनेस्को ने साल 1999 में 21 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस घोषित किया था।
read more at लेटेस्टली


