Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

देश में हर रोज़ करीब ₹20,000 करोड़ का डिजिटल लेनदेन हो रहा: 'मन की बात' कार्यक्रम में पीएम

short by अंकिता ठाकुर / on Sunday, 24 April, 2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने 'मन की बात' कार्यक्रम में कहा कि देश में प्रतिदिन करीब ₹20,000 करोड़ का डिजिटल लेनदेन हो रहा है। उन्होंने लोगों से 'कैशलेस डे-आउट' का भी संकल्प लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, "घर से यह संकल्प लेकर निकलें कि...दिनभर पूरे शहर में घूमेंगे...और एक भी पैसे का लेनदेन नकद में नहीं करेंगे।"