यूपी में तिलक समारोह से लौट रहे लोगों के ऑटो को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 की मौत व 10 घायल
बहराइच (उत्तर प्रदेश) में शुक्रवार तड़के ट्रक ने सामने से एक ऑटो में टक्कर मार दी जिससे ऑटो में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 10 अन्य लोग घायल हो गए। बकौल पुलिस, घटना के समय ऑटो सवार लोग एक तिलक समारोह से लौट रहे थे। हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है।
read more at हिन्दुस्तान


