भारत के खिलाफ आउट दिए जाने के बाद भी पाक की मुनीबा क्रीज़ पर डटीं रहीं, हुआ विवाद
महिला विश्वकप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की मुनीबा अली के रन-आउट को लेकर विवाद खड़ा हो गया। शुरू में उन्हें नॉट-आउट दिया गया था क्योंकि ऐसा लगा कि बल्ला ज़मीन पर है लेकिन तीसरे अंपायर ने निर्णय पलटते हुए उन्हें आउट दिया। फैसले के बाद भी मुनीबा कुछ देर तक क्रीज़ पर ही बनीं रहीं जिससे विवाद बढ़ गया।
read more at हिन्दुस्तान


