प्रयागराज में बनाया गया शिवलिंग जैसा 40 फीट ऊंचा दुर्गा पूजा पंडाल, सामने आई तस्वीर
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में शिवलिंग के आकार का 40 फीट ऊंचा दुर्गा पूजा पंडाल बनाया गया है जिसकी तस्वीर मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आई है। इस पंडाल को प्रयागराज की 'सबसे पुरानी' कर्नलगंज बारवारी पूजा सोसायटी ने बनवाया है जिसके लिए कोलकाता से कारीगर बुलाए गए थे। पंडाल के अंदर माता दुर्गा की 9 फीट ऊंची प्रतिमा रखी जाएगी।
read more at हिन्दुस्तान


