Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

56 वर्षों में फीफा विश्व कप के फाइनल में हैट्रिक गोल दागने वाले पहले फुटबॉलर बने एमबाप्पे

short by चंद्रमणि झा / on Sunday, 18 December, 2022
फ्रांस के फॉरवर्ड किलियन एमबाप्पे 56 वर्षों में फीफा विश्व कप के फाइनल में हैट्रिक गोल दागने वाले पहले फुटबॉलर बन गए हैं। इससे पहले इंग्लैंड के ज्योफ हर्स्ट ने 1966 में पश्चिम जर्मनी के खिलाफ विश्व कप फाइनल में हैट्रिक गोल दागे थे। एमबाप्पे ने रविवार को अर्जेंटीना के खिलाफ 80वें, 81वें और 118वें मिनट में गोल दागे।
read more at FIFA