जेपी नड्डा का कार्यकाल बढ़ाया गया, जून 2024 तक बने रहेंगे बीजेपी अध्यक्ष
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है और अब वह जून 2024 तक पार्टी के अध्यक्ष बने रहेंगे। पार्टी की राष्ट्रीय परिषद ने रविवार को इस प्रस्ताव को मंज़ूरी दी। गौरतलब है, जून 2019 में नड्डा को बीजेपी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और जनवरी 2020 में पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया था।
read more at जनसत्ता


