हिंदू शिक्षिका की हत्या के बाद कश्मीर में आतंकियों ने बैंक मैनेजर की गोली मारकर की हत्या
पुलिस ने बताया है कि कुलगाम (जम्मू-कश्मीर) में गुरुवार को आतंकियों ने हनुमानगढ़ (राजस्थान) के रहने वाले एक बैंक मैनेजर विजय कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी जिसके बाद इलाके की घेराबंदी की गई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इससे पहले आतंकियों ने मंगलवार सुबह कुलगाम में एक हिंदू शिक्षिका की गोली मारकर हत्या की थी।
read more at इंडिया टीवी


