'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान मुस्लिम महिला ने राहुल को भेंट की भगवान शिव की मूर्ति
'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान शुक्रवार को एक मुस्लिम महिला ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भगवान शिव की मूर्ति भेंट की जिसकी तस्वीर कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की है। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने तस्वीर को लेकर लिखा, "वह इबादत ज़रूर अल्लाह की करती होगी पर हाथ में राहुल के लिए भोलेनाथ की मूर्ति लिए है।"
read more at ABP न्यूज़


