यूपी के होटल में 2 युवतियों ने युवक को बांधकर अर्धनग्न कर पीटा, शरीर पर दिखे बेल्ट के निशान
कानपुर (यूपी) के एक होटल में 2 युवतियों द्वारा एक युवक के हाथ-पैर तारों से बांधकर उसे अर्धनग्न कर बेरहमी से पीटे जाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दर्द से कराहते युवक के शरीर पर बेल्ट की मार के निशान दिखे व एक युवती उसके बाल पकड़कर खींचती दिखी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को छुड़ाया।
read more at हिन्दुस्तान


