'मैं वापस आऊंगा' फिल्म को 'ऐंटी-नैशनल' बताने वाले पोस्ट का एआर रहमान ने उड़ाया मज़ाक
भारत-पाकिस्तान बंटवारे के बैकग्राउंड पर बनी फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' को 'ऐंटी-नैशनल' बताने वाले पोस्ट पर संगीतकार एआर रहमान ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ में हंसने वाली इमोजी संग शेयर किया है। इम्तियाज़ अली द्वारा निर्देशित फिल्म में रहमान ने संगीत दिया है। इसमें अभिनेता नसीरुद्दीन शाह, दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना और शरवरी वाघ हैं।
read more at Times Now नवभारत


