Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

छत्तीसगढ़ में प्रदर्शन कर रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं पर छोड़े गए आंसू गैस के गोले

short by अक्षत मित्तल / on Wednesday, 15 March, 2023
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों के लिए आवास की मांग को लेकर विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं पर बुधवार को वॉटर कैनन व आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल किया गया। पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। बीजेपी नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, "हम पूरी हिम्मत के साथ कांग्रेस सरकार से टकराएंगे।"