Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ITC ने फिर बढ़ाए सिगरेट के दाम

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Thursday, 12 November, 2026
दिग्गज कंपनी आईटीसी ने अपने सबसे लोकप्रिय ब्रैंड गोल्ड फ्लेक रेगुलर साइज़ फिल्टर टिप्स सिगरेट की रिटेल कीमत में ₹10 की बढ़ोतरी कर दी है। इस इज़ाफे के बाद 69 एमएम वाले इस पैक की कीमत ₹125 से बढ़कर ₹135 हो गई है। इससे पहले कंपनी ने इस साल इसकी कीमत में ₹30 की बढ़ोतरी कर इसे ₹125 किया था।