पटना समेत बिहार के कई सिविल अदालतों को बम से उड़ाने की मिली धमकी
पटना समेत बिहार के कई सिविल अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से अफरा-तफरी मच गई है। पटना, किशनगंज, गया और दानापुर सिविल कोर्ट को ईमेल से धमकी मिली। इसके बाद कोर्ट परिसर खाली कराए गए, सुरक्षा बढ़ाई गई और डॉग स्क्वॉड व बम निरोधक टीमों ने सघन जांच शुरू की। फिलहाल कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।
read more at हिन्दुस्तान


