जेडीयू ने काराकाट से निर्दलीय उम्मीदवार पवन सिंह के साथ नज़र आए 3 नेताओं को किया निष्कासित
जेडीयू ने काराकाट (बिहार) लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ नज़र आए अपने 3 स्थानीय नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। जेडीयू की रोहतास इकाई के ज़िलाध्यक्ष अजय कुशवाहा द्वारा जारी किए गए पत्र के मुताबिक, तीनों नेता पवन सिंह का सम्मान करते दिखे हैं और यह पार्टी विरोधी गतिविधि है।
read more at ABP न्यूज़


