बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए गुंजल, बोले- दरी बिछाने के लिए राजनीति में नहीं आया
लोकसभा चुनाव-2024 से पहले कोटा उत्तर (राजस्थान) से पूर्व विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के करीबी प्रहलाद गुंजल गुरुवार को बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। गुंजल ने कहा कि वह किसी नेता की दरी-पट्टी बिछाने के लिए राजनीति में नहीं आए हैं। अटकलें हैं कि कोटा लोकसभा सीट से गुंजल को कांग्रेस अपना उम्मीदवार बना सकती है।
read more at हिन्दुस्तान


