Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सुरक्षाबलों ने कश्मीर के बडगाम में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को मार गिराया

short by अक्षत मित्तल / on Friday, 7 January 2022
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि गुरुवार रात को बडगाम के ज़ोल्वा क्रालपुरा चडूरा इलाके में शुरू हुई एक मुठभेड़ में पुलिस और सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादियों को मार गिराया। बकौल पुलिस, इन आतंकवादियों में से एक श्रीनगर का रहने वाला है और इनके पास से 3 एके-56 राइफल, गोला-बारूद व अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है।
read more at ABP न्यूज़