भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक कांस्य पदक जीतने के बाद ड्रेसिंग रूम में किया डांस, सामने आया वीडियो
भारतीय हॉकी टीम ने गुरुवार को पेरिस ओलंपिक्स 2024 में कांस्य पदक जीतने के बाद ड्रेसिंग रूम में डांस कर जीत का जश्न मनाया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में गोलकीपर पीआर श्रीजेश समेत टीम के अन्य खिलाड़ी खुशी से कूदते हुए दिख रहे हैं। गौरतलब है कि भारत ने पेरिस ओलंपिक्स में अपना चौथा पदक जीत लिया है।
read more at इंडिया टीवी


