मैं और समांथा मूव ऑन कर चुके हैं, वह अच्छी इंसान हैं और खुशियों की हकदार हैं: नागा चैतन्य
अभिनेता नागा चैतन्य ने अपनी पूर्व पत्नी व अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु को लेकर 'ईटाइम्स' से कहा है कि वे दोनों अपने-अपने जीवन में आगे बढ़ चुके हैं। उन्होंने कहा, "वह (समांथा) अच्छी इंसान हैं और सारी खुशियों की हकदार हैं।" बकौल चैतन्य, उनके तलाक के लिए जब किसी और को दोष दिया जाता है तब उन्हें बुरा लगता है।


