छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली हुए ढेर, एक जवान शहीद
छत्तीसगढ़ के बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए हैं। पुलिस ने बताया है कि मुठभेड़ में बीजापुर ज़िला रिज़र्व गार्ड का एक जवान भी शहीद हो गया। बकौल पुलिस, मुठभेड़ के दौरान भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद समेत मारे गए दोनों नक्सलियों के शव को भी बरामद कर लिया गया है।
read more at हिन्दुस्तान


