रेड सी फिल्म फेस्टिवल में स्पाइडरमैन के एंड्रयू गारफील्ड संग नज़र आईं श्रद्धा कपूर
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर, सऊदी अरब के जेद्दा में आयोजित रेड सी इंटरनैशनल फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने पहुंची हैं। इस दौरान श्रद्धा ने रेड कार्पेट पर फिल्म स्पाइडरमैन के मशहूर अभिनेता एंड्रयू गारफील्ड के साथ पोज़ दिया। इस फिल्म फेस्टिवल में श्रद्धा ने मशहूर भारतीय डिज़ाइनर फाल्गुनी शेन पीकॉक द्वारा डिज़ाइन किया गया गाउन पहना था।
read more at Hindustan Times


