Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कार पर पेशाब करने से रोकने पर अजनबी शख्स ने कनाडा में की भारतीय मूल के बिज़नेसमैन की हत्या

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Friday, 31 October 2025
कनाडा में भारतीय मूल के एक बिज़नेसमैन की हत्या की गई है। 55-वर्षीय आरवी सिंह अपनी गर्लफ्रेंड संग डिनर करने गए थे और वे होटल से बाहर निकले तो एक अजनबी उनकी कार पर पेशाब कर रहा था। आरवी ने रोका तो आरोपी ने उनके सिर पर मुक्का मारा। आरवी ने 5 दिन के इलाज के बाद दम तोड़ दिया।