NTA कैसे करता है परीक्षा केंद्र का चयन?
एनटीए अपनी आधार सूची से परीक्षा केंद्रों की पहचान करता है। इसमें वैसे सरकारी स्कूल होते हैं जो पहले एनटीए व सीबीएसई के परीक्षा केंद्र रहे हों। एनटीए अंतिम सूची पर निर्णय के बाद अनुमति के लिए स्कूलों से संपर्क करता है। इसके बाद केंद्रों का बैकग्राउंड जांचा जाता है और दागी रिकॉर्ड वाले केंद्र को ब्लैकलिस्ट किया जाता है।


