आपको शर्म आनी चाहिए: ऋषभ पंत के ऐक्सीडेंट की तस्वीरें शेयर करने वालों से रितिका सजदेह
क्रिकेटर रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने ऋषभ पंत के ऐक्सीडेंट के बाद उनकी तस्वीरें शेयर किए जाने पर इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखा है। उन्होंने लिखा, "आपको ऐसे व्यक्ति की तस्वीरें शेयर करने पर शर्म आनी चाहिए जिसे चोट लगी है और वह यह तय नहीं कर सकता कि इन तस्वीरों को शेयर करना चाहता भी है या नहीं।"
read more at हिन्दुस्तान


