यूपी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान गुलाल फेंके जाने को लेकर दो समुदायों में हुई झड़प
महोबा (उत्तर प्रदेश) में मंगलवार को देवी दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के जुलूस के दौरान रंग-गुलाल फेंके जाने को लेकर दो समुदायों के लोगों में झड़प हो गई। महोबा की पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता ने बताया कि इस मामले में तीन लोगों को पकड़कर उनसे पूछताछ की जा रही है। बकौल गुप्ता, फिलहाल कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।
read more at हिन्दुस्तान


