जम्मू-कश्मीर के राजौरी में एलओसी के पास घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 2 शव बरामद
रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया है कि राजौरी (जम्मू-कश्मीर) में एलओसी के पास सोमवार रात घुसपैठ की एक कोशिश को सेना ने नाकाम कर दिया। बकौल प्रवक्ता, तलाशी के दौरान 2 घुसपैठियों के शव मिले हैं। अधिकारियों के अनुसार, घुसपैठियों ने बारूदी सुरंग पर पैर रख दिया था जिससे विस्फोट होने पर सेना ने इलाके को घेर लिया।
read more at भाषा


