90वें जन्मदिन पर भरतनाट्यम करतीं दिग्गज अभिनेत्री वैजयंती माला का वीडियो आया सामने
दिग्गज अभिनेत्री वैजयंती माला का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें वह अपने 90वें जन्मदिन पर भरतनाट्यम करतीं नज़र आ रही हैं। वीडियो में ऐक्ट्रेस को लाइव म्यूज़िक पर परफॉर्म करते देखा जा सकता है और वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उनकी हौसलाअफज़ाई की। वीडियो में वैजयंती माला ने लगातार करीब 4 मिनट तक डांस किया।


