देवभूमि को बाज़ारू संस्कृति में बदला जा रहा: बद्रीनाथ में DJ कॉन्सर्ट पर BJP के 'मार्गदर्शक'
उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम में हाल ही में हुए डीजे कॉन्सर्ट को लेकर बीजेपी के वरिष्ठ नेता और 'मार्गदर्शक' मुरली मनोहर जोशी ने कहा है कि देवभूमि को बाज़ारू संस्कृति में बदला जा रहा है। उन्होंने कहा कि इतने पवित्र स्थल पर जहां शंख बजाना भी मना है वहां ऐसे कार्यक्रम की अनुमति देना सांस्कृतिक-पर्यावरणीय मूल्यों का उल्लंघन है।
read more at हिन्दुस्तान


