Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी ADG व IPS अधिकारी नवनीत सिकेरा की चप्पल से नज़र उतारती दिखीं उनकी मां

short by खुशी / on Friday, 17 January, 2025
उत्तर प्रदेश के एडीजी व आईपीएस अधिकारी नवनीत सिकेरा ने X पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनकी मां चप्पल से उनकी नज़र उतारती दिख रही हैं। सिकेरा ने लिखा, "पूरी दुनिया एक तरफ और मां का प्यार एक तरफ...मम्मी आज भी नज़र उतारती हैं...मुझे अच्छा लगता है।" गौरतलब है, सिकेरा वेब सीरीज़ 'भौकाल 2' के प्रेरणास्त्रोत हैं।