चीन में टेकऑफ के दौरान रनवे पर फिसलकर तिब्बत एयरलाइंस के विमान में लगी आग
चीन में चोंगचिंग एयरपोर्ट पर गुरुवार को टेकऑफ के दौरान रनवे पर फिसलकर तिब्बत एयरलाइंस के एक विमान में आग लग गई। बकौल एयरलाइन, विमान में सवार सभी 113 यात्रियों और चालक दल के 9 सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। वहीं, मामूली रूप से घायल हुए 40 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
read more at News 24 हिंदी


