ध्यान के दौरान अन्न नहीं खाएंगे पीएम, केवल लेंगे नारियल पानी, जूस व अन्य तरल पदार्थ: रिपोर्ट्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार की शाम 6:45 बजे से कन्याकुमारी के विवेकानंद रॉक मेमोरियल में ध्यान साधना शुरू कर दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 45 घंटे के ध्यान के दौरान पीएम मोदी अन्न ग्रहण नहीं करेंगे और केवल नारियल पानी, अंगूर का जूस व अन्य तरल पदार्थ लेंगे। बकौल रिपोर्ट्स, इस दौरान वह मौन व्रत का भी पालन करेंगे।
read more at ABP न्यूज़


