छोटे आकार के स्टेडियम आधुनिक क्रिकेट के लिए ठीक नहीं हैं: अश्विन
राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने क्रिकेट में 'पावर हिटिंग' को लेकर कहा है कि पहले बनाए गए छोटे आकार के स्टेडियम आधुनिक क्रिकेट के लिए ठीक नहीं हैं। अश्विन ने कहा, "प्रायोजकों के एलईडी बोर्ड के इस्तेमाल के कारण बाउंड्री 10 गज कम हो गई है। आज के दौर में खेल एक तरफ (बल्लेबाज़) ज़्यादा झुका हुआ है।"
read more at News18 हिंदी


