पिछले 24-घंटों में किन राज्यों व यूटी में कोविड-19 के सक्रिय मामले सर्वाधिक बढ़े?
देश में पिछले 24-घंटों में कोविड-19 के 13,154 नए केस मिलने के बाद सक्रिय मामले बढ़कर 82,402 हो गए हैं। केंद्र सरकार के अनुसार, सक्रिय मामलों में पिछले 24-घंटों में महाराष्ट्र में सर्वाधिक 2,394 मामलों की वृद्धि दर्ज हुई जबकि दिल्ली में सक्रिय मामलों में 579, गुजरात में 482, झारखंड में 321 और कर्नाटक में 315 मामलों की बढ़ोतरी हुई।
read more at mohfw.gov.in


