मंदिर के पास शराब पीने का विरोध करने पर कुछ लोगों ने मेरी जटाएं उखाड़ दीं: यूपी के एक साधु
अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) में सोमवार को हाथ में कुछ जटाएं लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंचे एक साधु ने कुछ लोगों पर गाली-गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि मंदिर के पास बैठकर शराब पीने का विरोध करने पर आरोपियों ने उनकी पिटाई की और जटाएं उखाड़ दीं। पुलिस के मुताबिक, मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
read more at Twitter


