अनुपमा ने कहा था- मैं ओटीटी ऐक्टर हूं, लोग मुझे देखने थिएटर में क्यों जाएंगे: विक्रांत मैसी
अभिनेता विक्रांत मैसी ने कहा है कि फिल्म समीक्षक अनुपमा चोपड़ा ने उन्हें 'ओटीटी ऐक्टर' कहा था। अनुपमा के पति व निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म '12वीं फेल' में अभिनय करने वाले विक्रांत ने कहा कि अनुपमा ने उनकी कास्टिंग पर संदेह जताते हुए विधु से कहा था कि लोग उसे (विक्रांत) देखने थिएटर में क्यों जाएंगे?


