Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

देवी-देवताओं पर फिल्म बनाने पर साउथ इंडस्ट्री से उनका सम्मान करना सीखें: मुकेश खन्ना

short by तान्या झा / on Saturday, 8 October, 2022
'महाभारत' (1988-1990) में भीष्म पितामह का रोल करने वाले मुकेश खन्ना ने 'ईटाइम्स' से कहा है कि 'रामायण' और 'महाभारत' जैसे महाकाव्यों को तकनीक के इस्तेमाल से नहीं बनाया जा सकता। उन्होंने कहा, "1,000 कहानियां बनाइए...लेकिन देवी-देवताओं का मज़ाक मत उड़ाइए...तभी आपकी फिल्म चलेगी।" बकौल खन्ना, हिंदू देवी-देवताओं का इस्तेमाल करने पर साउथ की फिल्मों से उनका सम्मान करना सीखें।
read more at Hindustan Times