Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में बिजली के तार से टकराने पर गीला डंडा पकड़े शख्स की करंट लगने से हुई मौत

short by Kashif / on Wednesday, 3 July, 2024
महोबा (उत्तर प्रदेश) में मंगलवार को एक मकान के ऊपर से जा रहे बिजली के तार से गीला डंडा छू गया और इस हादसे में डंडा पकड़े 35 वर्षीय शख्स की करंट लगने से मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें करंट लगने पर शख्स पीछे की ओर गिरता दिख रहा है। शख्स नंगे पैर था।