हॉलीवुड ऐक्टर विल स्मिथ ने रणवीर-दीपिका को बेटी के जन्म की दी बधाई
हॉलीवुड ऐक्टर विल स्मिथ ने ऐक्टर रणवीर सिंह और उनकी पत्नी ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को बेटी के जन्म होने पर बधाई दी है। स्मिथ ने रणवीर और दीपिका द्वारा इंस्टाग्राम पर किए गए बेटी के जन्म से जुड़े पोस्ट पर कमेंट कर लिखा, "बधाई हो मम्मा और पापा।" रणवीर-दीपिका की बेटी का 8 सितंबर को जन्म हुआ था।
read more at भाषा


